हरिद्वार। विश्व मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 20 वर्षों से कार्यरत द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक शोक सभा का आयोजन जी हिंदुस्तान कार्यालय निकट तुलसी चोक हरिद्वार में किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता पंडित बाल कृष्ण शास्त्री तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव अनूप प्रकाश भरद्वाज एडवोकेट द्वारा की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने दुर्घटना में ग्रसित जनरल विपिन रावत जी एवम अन्य शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ करके 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत कुष्ट आश्रम जाकर कुष्ठ रोगियों को फल वितरण किया गया। मानवधिकार टीम के अध्यक्ष पंडित बाल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विपिन रावत हमारे देश के नागरिक सुरक्षा के सबसे बड़े प्रहरी थे उनके योगदान और सेवा को भुलाया नही जा सकता है पूरा देश में शोक की लहर है। राष्ट्रीय महासचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि पूरे विश्व में आज के दिन मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। हमारा भारत देश विश्व में मानवाधिकारों की सुरक्षा में प्रथम स्तर पर है। सभी को मिलकर मानवाधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए और कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीन दुखी एवम कुष्ट रोगियों की सेवा करना भी सबसे बड़ा मानव धर्म है। शोक सभा में मनोज विश्नोई, पंकज शर्मा,प्रदीप वर्मा,सोहन लाल तायल, पंडित चंद्र मोहन शास्त्री, प्रतीक त्यागी,अखिलेश कुमार शर्मा,डाक्टर सुरेंद्र सिंह ओलिहान,जय कुमार शर्मा,गोविंद सिंह बिष्ट, मीनू शर्मा, प्रियंका शर्मा, सुशील कुमार, रिशी आदि ने श्रद्धांजलि दी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment