Skip to main content

उत्तराखण्ड सरकार ने खेल नीति दिल खोलकर बनाई है-अरविन्द पाण्डेय

 युवा कल्याण और खेल मंत्री ने किया नवनिर्मित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का लोकापर्ण

हरिद्वार। कमल मिश्रा- प्रदेश के युवा कल्याण और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि सरकार ने खेल नीति दिल खोलकर बनाई है। ताकि गरीब बच्चों को आगे बढ़ने और खिलाड़ी बनने के लिए किसी का मोहताज न होना पड़े। जिस खिलाड़ी को आज डेढ़ लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिली है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों के लिए 30 से 50 प्रतिशत तक इजाफा किया है। नई खेल नीति में भारी बजट है। खेल नीति में नेशनल खेल में जीतकर मेडल लाने पर सरकार खिलाड़ी को दो हजार से 5400 रुपये ग्रेड पे तक की सरकारी नौकरी देगी। सरकार साढ़े छह हजार (खिलाड़ी) बच्चों को स्कॉलरशिप भी देगी। सरकार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी बनाने जा रही है। मंगलवार को खेल मंत्री ने रोशनाबाद में नवनिर्मित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद का लोकापर्ण एवं बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक प्रदेश राज्य है। आने वाले समय में इसे खेल प्रदेश के नाम से भी जाना जाएगा। अरविंद पांडेय ने खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण अंचलों में रह रहे बच्चों से अपील की कि वह न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला एवं राज्य स्तर पर खेले, इन बच्चों को सरकार खेल नीति में बजट को आड़े नहीं आने देगी। सरकार की खेल नीति से हर बच्चा खेल सकेगा। मंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया गुमनामी के समय त्याग, बलिदान और संघर्ष के साथ आगे बढ़ रही थी। तब उसकी सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया होगा। वंदना ने अकेले अपने दमपर लड़ाई लड़ी। आज मंत्री से लेकर आम आदमी सब वंदना को भलीभांति जानते हैं। भाजपा विधायक आदेश चैहान ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती। खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। जिससे सरकार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है। पहली बार इस प्रदेश को खेल नीति दी है। ग्रामीण स्तर पर खेल महाकुंभ आयोजित किए जाते हैं। ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का मौका मिले। इस अवसर पर वंदना कटारिया की मां सोरण, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, युवा कल्याण अधिकारी शरद जोशी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पूनम मिश्रा, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हरजीत सिंह, पार्षद विपिन शर्मा, अनुसूचित-जाति जिलाध्यक्ष तेल्लुराम चनालिया, बिंदर पाल योगेंद्र राणा, लव शर्मा, आलोक शर्मा, प्रिंस लोहट, योगेंदर राणा, तरुण कुमार, चमन चैहान, सिंह पाल सैनी, डॉ.अमरिश् शर्मा, रीता चमोली, आलोक चैहान, हरिओम चैहान आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।