Skip to main content

भाजपा नेता हुये कांग्रेस में शामिल


 हरिद्वार। कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में 40 वर्षों से आरएसएस और भाजपा में कार्यरत रहे कनखल निवासी हेमंत शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हेमंत शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। हेमंत शर्मा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा व संघ की जनविरोधी नीतियों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। भाजपा की गलत नीतियों से देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। कांग्रेस द्वारा स्थापित किए गए कारखानों को मोदी सरकार बेच रही है। रेलवे, बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब मजदूर वर्ग के लिए परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार आमजन की समस्याएं दूर करने, महंगाई कम करने, रोजगार देने के बजाए लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। हेमंत शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर वे कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस ही देश को बचा सकती है। भाजपा व संघ की बांटने की राजनीति से उबकर उन्होंने सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास व आपसी एकता भाईचारे को मजबूत करने का निर्णय लिया। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि भाजपा व संघ की खोखली नीतियों की पोल धीरे धीरे खुल रही है। सच्चाई समझने के बाद निरंतर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आने वाला समय कांग्रेस का है। उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा, जनसमस्याओं का समाधान कराया जाएगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।