हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में बाल,किशोर श्रम उन्मूलन हेतु गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने जनपद में बाल,किशोर श्रम की वर्तमान क्या स्थिति है, के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी ली। इस पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि अधिकतर ईंट भट्ठों में बालध्किशोर श्रम की समस्या रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ईंट भट्टों का निरन्तर निरीक्षण करते रहें तथा ऐसे ईंट भट्टोंध्उद्योगों के खिलाफ सख्त से सख्त नियमानुसार कार्रवाई करें। श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि बाल,किशोर श्रम को रोकने के लिये स्पष्ट सन्देशों,श्रम कानूनों में, बालध्किशोर श्रम रोकने के लिये क्या व्यवस्था है, को इंगित करते हुये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों सहित जगह-जगह फ्लैक्स,पोस्टर लगवाना सुनिश्चित करें। श्रम विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि कई बाल श्रमिकों को ईंट भट्ठा आदि से हटाकर स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है। भारत सरकार के पेन्सिल पोर्टल का जिक्र करते हुये अधिकारियों ने बताया कि इस पोर्टल पर जनपद की बाल,किशोर श्रम के सम्बन्ध में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पोर्टल का भी उल्लेख फ्लैक्स,पोस्टर में करते हुये इसका विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों से पुलिस के साथ समन्वय के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विभाग का इसमें पूरा सहयोग मिलता है। इस अवसर पर सीओ सिटी अभय सिंह, सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य सुश्री रंजना शर्मा, सीडब्ल्यूसी से विनोद शर्मा,टास्क फोर्स सदस्य दिनेश कुमार शर्मा, बधुवा मजदूर संघ प्रतिनिधि ब्रह्मानन्द, शिक्षा विभाग से अमरीष चैहान, डाॅ0 रविन्द्र चैहान, समाज कल्याण से नरेश धारखोली, एडवोकेट सुश्री संगीता,ए0एम0 जकमोला, वी0के0 शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment