Skip to main content

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका पुतला


 हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार तथा मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व सभी नगर निगम के पार्षदों द्वारा पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य के ऊपर हुए जानलेवा हमले तथा 2 दिन पूर्व उन पर तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य व तमाम कांग्रेसजनों पर भाजपा सरकार द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के खिलाफ तथा आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी द्वारा यशपाल आर्य के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ ज्वालापुर अंबेडकर चैक से लेकर रेलवे फाटक ज्वालापुर तक पैदल मार्च निकाला गया। रेलवे फाटक चैराहे पर भाजपा सरकार व आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया गया। प्रदेश महासचिव प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरीके से तानाशाही पर उतर आई है कल तक यशपाल आर्य जब भाजपा में थे तो भारतीय जनता पार्टी उनकी पूजा कर रही थी। परंतु कांग्रेस में आते ही माननीय यशपाल आर्य,संजीव आर्य के ऊपर जानलेवा हमला तथा फिर उन पर झूठे मुकदमे लगा कर पूरी तरीके से उनका अपमान कर रही है। कांग्रेस पार्टी यह अपमान नहीं सहेगी उनका अपमान कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता का अपमान है। इस प्रदर्शन द्वारा भाजपा सरकार को यह चेतावनी देते हैं यदि इस तरह के घृणित कार्य बंद नहीं किए तो कांग्रेस का पूरे प्रदेश का कार्यकर्ता सड़कों पर होगा और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से इनको इनके गलत कामों के खिलाफ ईट का जवाब पत्थर से देने का कार्य करेगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने व आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने अपनी गलत बयान बाजी बंद नहीं की,दलितों पर अत्याचार करने बंद नहीं किये, महिलाओं पर अत्याचार करने बंद नहीं किए तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इन्हीं की भाषा में इनको सबक सिखाने का कार्य करेगा। आज इस प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आप पार्टी का पुतला फूंक कर इनको चेतावनी देने का कार्य किया गया है।यदि आगे भी माननीय यशपाल आर्य जी का माननीय संजीव आर्य जी का या दलित समाज का या किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप रहने वाले नहीं है। देहरादून तो करेंगे ही साथ में दिल्ली में भी जाकर प्रदर्शन करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में चैधरी बलजीत सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, हाजी साहबुद्दीन पार्षद, तहसीन अंसारी पार्षद, तीरथ पाल रवि,नीलम शर्मा,सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, दिनेश पुंडीर, सुनील कुमार महानगर अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ,विशाल राठौर,नवेज अंसारी,ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी,डा वसीम सलमानी, अनूजसिंह पार्षद,पार्षद राजीव भार्गव,पूर्व पार्षद अमन गर्ग, प्रवीण मिश्रा, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, संदीप कुमार, राशिद सलमानी, हारूण मंसूरी, कुशल पाल, रिजवान कुरैशी,सुमित भाटिया, संगम शर्मा, अशोक हरदयाल, कृष्ण कुमार,मनोज जाटव, जगदीप असवाल, रवीश भटीजा,कृष्णलाल,मुकेश शर्मा,अमित चंचल आदि कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।