Skip to main content

आम आदमी पार्टी ने सभा के जरिये योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार विधानसभा में मोहल्ला कद्दड़छ ज्वालापुर में युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन कर पार्टी की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने केजरीवाल की चैथी महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि काशीपुर में अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए अति मत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्रदेश में हर परिवार में 18 वर्ष से ऊपर की आयु की महिला को सरकार आने पर 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। आम आदमी पार्टी को प्रदेश की जनता मजबूत विकल्प मान रही है। बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष के जे पी नड्डा के रोड शो को फ्लॉप बताया और कहा कि बीजेपी की हकीकत सामने आ गयी है। जनता का बीजेपी से मोहभंग हो गया है। चुनाव संचालन समिति सदस्य अनिल सती ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में प्रदेश की जनता को दोनों पार्टियों ने छलने का काम किया है। प्रदेश में संसाधनों की कोई कमी नही है, बस नियत की कमी है। अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई सभी घोषणाओं को सरकार आने पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पवन कुमार को क्षेत्रीय मंत्री और शिव कुमार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी हेमा भण्डारी, चुनाव संचालन समिति सदस्य अनिल सती, युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण दुबे ,युवा नेता भरत कुमार, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजू नारंग, मीडिया प्रभारी अंकुर बांगड़ी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पुलकित गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।