हरिद्वार। स्मार्ट वेंडिंग के तहत महिलाओं के लिए निर्मित पिंक वेंडिंग जोन में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण में लक्की ड्रा निकालकर प्रथम चरण में 18 महिलाओं को दुकानें आवंटित की गई। साथ ही दूसरे चरण में न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन के 20 स्ट्रीट वेंडर्स को भी दुकानें आवंटन के साथ मात्र 50 स्ट्रीट वेंडर्स की क्षमता का प्रथम वेंडिंग जोन के काम को पूरा किया गया। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि रोड़ी बेलवाला में महिला स्ट्रीट वेंडर्स को पिंक वेंडिंग जोन के रूप में व्यवसाय करने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा जो सार्थक पहल की गई है उससे सभी पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाएं उत्साह में हैं। कहा पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं की सूची प्रथम चरण में 50 की पूरी की जा चुकी है। जिसमें 18 महिलाओं को दुकानें आवंटित कर दी गई है। लक्की ड्रा के दौरान कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना, परियोजना अधिकारी वेदपाल सिंह, मैनेजर सिटी मेंशन अंकित रमोला, लाभार्थी महिलाओं में कनिका राजपूत, कामिनी मिश्रा, शुभी शर्मा, पूनम शर्मा कमलेश, सुषमा रामदेवी, निशा, प्रीति अग्रवाल, प्रीति देवी, मीनू मित्तल, सीमा चैहान, बृजेश देवी, ममता, मंजू तोमर, सुविधा शर्मा, विजयलक्ष्मी, अनीता गिरी आदि शामिल रही।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment