हरिद्वार। नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 19 लोगों का पुलिस ने चालान काटा है। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने समेत सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत खुद देर रात तक शहर की सड़कों पर भ्रमण के लिए निकले। नए साल के स्वागत में पूरा शहर जश्न के माहौल में डूबा हुआ था। हर किसी ने अपने ढंग से नए साल का स्वागत किया। होटल, रेस्टोरेंटों में भी आमजन परिरवार संग जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। इधर, डीआईजी-एसएसपी डॉ. योंगेद्र सिंह रावत के निर्देश पर जिले भर में पुलिस पूरी तरह से चैकन्नी थी। देर रात पुलिस ने शहर में तिराहों चैराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने शहर के अलावा हाईवे पर भी अभियान चलाया। शहर में शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे लोगों पर पुलिस ने विशेष नजर रही। शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे 19 वाहन चालक पकड़े गए। नो पार्किंग में जोन में वाहन पार्क करने पर 22 वाहनों चालकों पर कार्रवाई की गई। सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर 139 लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध व ट्रैफिक मनोज कात्याल ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने अभियान चलाया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment