Skip to main content

पार्टी नेताओं ने कहा 20साल में विकास नही,समाजवाद से होगा परिवर्तन

 सपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के शहर प्रत्याशी सरिता अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सोमवार को ललतारौ पुल पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय मे चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शहर सपा प्रत्याशी ने हरिद्वार के 20 साल के विकास पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विधायक चुनने की अपील की। इस दौरान पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी वर्ग का विकास होता है, जबकि भाजपा और कांग्रेस केवल ठेकेदारों का भला करती है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने देशहित में काम किए है। व्यापार हित हो या किसानों से लेकर सेना के जवानों के हित में सबसे ज्यादा काम किया। समाजवाद से हर कोई व्यक्ति खुश है। सपा के विकास कार्यों का उदाहरण उत्तर प्रदेश में मिलता है। लेकिन भाजपा की सरकार ने केवल विनाश करते हुए जनता को आपस में भिड़ाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ राजेन्द्र पाराशर ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा में 20 सालों से भाजपा के विधायक है, लेकिन विकास के बजाय विनाश की पटकथा लिखी गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मशकुर कुरैशी, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव लव दत्ता, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण शंखधार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विकास का विजन है। प्रदेश में पर्यटन के साथ व्यापार हित में अनेक निर्णय लिए गए। जिससे आज आमजन खुश है। महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों कुछ नेताओं एवं ठेकेदारों की पार्टियां बनकर रह गई है। प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। हरिद्वार की अस्मिता से छेड़छाड़ करते हुए जनता को नशे की गर्त में धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी पर विश्वास जताओं और फिर विकास कार्य होंगे। कार्यों में कमीशन खोरी नहीं होगी। शिक्षा,चिकित्सा के साथ मूलभूत सुविधाओं पर जोर रहेगा। इस मौके पर महंत शुभम गिरी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), कपिल शर्मा (अध्यक्ष छात्र सभा), विनित शर्मा,सूरज,विकास कुमार, नीरज शर्मा, मनोज जोशी, राकेश बर्मन, जयराम समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।