हरिद्वार। पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सुबह बेहद गोपनीय तरीके से हरिद्वार हर की पैडी पहुचकर माॅ गंगा की पूजा-अर्चना कर विजय का आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का काफिला महज एक घंटा यहां ठहरा था, जिसके बाद तुरंत बाद ही वह पंजाब के लिए रवाना हो गए। बगैर किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह अपने काफिले के साथ अचानक हर की पैड़ी पहुंचे। उनके यहां पहुंचने का कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन या पुलिस महकमे के पास नहीं था, लेकिन जैसे ही चन्नी के काफिले के आने की सूचना मिली पुलिस महकमा हकरत में आ गया। बताया जाता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री का काफिला सुबह छह बजे हरकी पैड़ी पहुंचा, जहां करीब एक घंटे तक सीएम ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह पंजाब के लिए लौट गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में जीत के लिए चन्नी मां गंगा से आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री का दौरा इतना गोपनीय था कि स्थानीय कांग्रेसियों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत के अनुसार अंधेरे में पंजाब के सीएम का काफिला यहां पहुंचा था और उजाला होते ही पूजा अर्चना कर वापस लौट गए थे। सीएम के प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment