हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्रान्गर्त डेंसो चैक में जमीनी विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर को चाकू मारने वाले आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट से पेश कर जेल भेज दिया है। बीते वर्ष नवंबर में घायल प्रॉपर्टी डीलर हुसैन और शिवकुमार के बीच जमीनी विवाद हो गया था। आरोप है कि शिव कुमार ने हुसैन के पेट मे चाकू घोंप दिया था। पुलिस ने वसीम निवासी एकड़ खुर्द थाना पथरी की शिकायत पर शिवकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सिडकुल में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि शिवकुमार निवासी सहारनपुर विकास नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment