हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय राजीव गाॅधी विचारमंच. के जिला संयोजक प्रख्यात शिक्षाविद् मास्टर जगपाल सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। गांव फेरूपुर निवासी राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित शिक्षक मास्टर जगपाल सैनी ने गुरुवार को भाजपा का दामन थामा। जगपाल सैनी को भाजपा में शामिल कराने आए हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जगपाल सैनी भाजपा के पुराने सिपाही हैं। इस दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि आज भाजपा ने सड़कों का जाल बिछा दिया है, जो कांग्रेस कभी नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा सरकार ने जितनी भी योजना चलाई उनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरनाद ने जगपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान धनंजय सैनी, श्याम वीर सिंह, ओम प्रकाश जमदग्नि, शुभम सैनी, नगर निगम लक्सर अम्बरीष गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान, रविंद्र, देशराम, जितेंद्र, विवेक चैहान, अमित चैहान, सोहनवीर पाल, जितेंद्र कश्यप, सुरेंद्र सैनी, धर्मेंद्र चैहान, सतेंद्र चैहान आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment