Skip to main content

भाजपा,कांग्रेस छोड़कर कई लोगों ने ली आप की सदस्यता


 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की एक जनसभा ज्वालापुर मोहल्ला कद्दच्छ में हुई जिसमें दर्जनों लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। सभा में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष तराई क्षेत्र प्रेम सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने बीजेपी, कांग्रेस छोड़कर आये लोगो को आप की सदस्यता दिलाई। सत्येंद्र कुमार को एस सी एस टी मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। मंच का संचालन जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी दिल्ली में ही नही पूरे देश मे जनता की पसंद बन रही है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने बारी बारी प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है। जनता महंगाई  बेरोजगारी से त्रस्त है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी दोनों पहाड़ के काम नही आ रही। खनन माफियाओं के राज है ।यदि आप की प्रदेश में सरकार आती है तो जनता को मूल भूत सुविधाएं दी जाएगी। बाबा साहेब की शिक्षा क्रांति को जन जन तक बढ़ाने का काम किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार ने पांच वर्षों में 3 मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। युवा धामी सरकार ने अपने कार्यकाल में अवैध खनन को बढ़ावा दिया है। उच्च न्यायालय ने भी माना कि धामी सरकार खनन प्रेमी सरकार है इनकी खनन नीति पर रोक लगाते हुए इनसे जवाब मांगा है। जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता का बीजेपी और कांग्रेस से मोह भंग हो गया है और विगत कई वर्षों से बदलाव चाहती थी आज जनता आप मे अपना भविष्य देख रही है। आज केजरीवाल की चारो गारंटी को जनता हाथोंहाथ ले रही है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गुप्ता ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में क्षेत्रीय विधायक में कोई काम नही किया। हरिद्वार धर्मनगरी है यहां कुंभ ओर अर्ध कुंभ होता है केंद्र से करोड़ो का बजट आता है परंतु कुंभ का बजट भष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।एससीएस टी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि आप पार्टी में ही हर वर्ग का भविष्य सुरक्षित है। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण कुमार दुबे,सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह वार्ड अध्यक्ष पवन कुमार,रितु,दयाराम ,शिवकुमार,अकरम,रोहित कश्यप, मिठन लाल, सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।