Skip to main content

क्षेत्र को आदर्श बनाना सबसे पहला लक्ष्य-राजबीर सिंह चैहान

 

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि वे जनसेवा के लिए विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रानीपुर को आदर्श विधानसभा बनाना उनका लक्ष्य है। शिवालिक नगर में खोले गए चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से गरीब मजदूर वर्ग परेशान है। केंद्र सरकार भेल सहित तमाम सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। जबकि निजी क्षेत्र में छंटनी के चलते लोग बेरोजगार हो रहे हैं। जनता महंगाई व बेरोजगारी के चलते परेशान है। मजदूरों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक क्षेत्र की समस्याएं दूर करने में नाकाम रहे हैं। श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के कारखानों में श्रमिकों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। इसके बावजूद श्रमिकों को न्यूनतम वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है। वर्तमान विधायक ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र की समस्याएं दूर करने में भी विधायक नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने समर्थन दिया तो श्रमिकों की समस्याएं दूर करने के साथ युवाओं को रोजगार दिलाना उनका मकसद है। मेयर अनिता शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थो के दाम बेहताशा बढ़ गए हैं। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में भी नाकाम रही है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, वरूण बालियान, यशवंत सैनी, नरेश सेमवाल, अशोक उपाध्याय, दिनेश वालिया, सुमित भाटिया, ओपी चैहान, संगम शर्मा, नीरज चैहान, संजीव चैधरी, राजेंद्र कुमार, कैलाश प्रधान, बीएस तेजियान, अनीस कुरैशी, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, हाजी नईम कुरैशी, चैधरी गुलबीर सिंह, संतोष चैहान , मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, धर्मपाल ठेेकेदार, कृष्ण कुमार ठेकेदार, सपना सिंह, सुभद्रा आर्य, सुमन अग्रवाल, उदयवीर सिंह चैहान, गौरव चैहान, राजकुमार ठाकुर, दिग्विजय सिंह, सुनील नेगी, विजेंद्र सिंह, राव कासिफ, बुला चैधरी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।