हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनता से आमंत्रित किए गए सुझावों को शनिवार को जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द को सौंपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए जाने वाले घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों को लेकर जनता से सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए एलईडी प्रचार वैन में सुझाव पेटिका रखी गयी थी। जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात जनता द्वारा दिए गए सुझावों को एकत्र कर शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजा गया। शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा जनता के सुझाव के आधार पर अपनी नीतियां बनाने के लिए प्रतिबध है। जिला स्तर पर सुझाव पेटी एकत्र प्रदेश कार्यालय भेजा गया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश की 70 विधानसभा में एलईडी वाहन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को आम जन पहुंचाने एवं विधानसभा चुनाव के निमित्त घोषणा पत्र में जनता के सुझाए हुए विषयों को शामिल कर अपना दृष्टि पत्र जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेगी। आगामी 5 वर्षों में दृष्टि पत्र में आए हुए सुझाव के आधार पर उत्तराखंड प्रदेश के विकास एवं आमजन के कल्याण के लिए बेहतर नीतियां बनाने का काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है। लोकतंत्र में जनता की राय सर्वोपरि है। इसके तहत समाज के सभी वर्गो के विकास व कल्याण के लिए योजनाएं बनाने के लिए जनता से सुझाव लिए गए हैं। जनता से मिले सुझावों के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुनील अरोड़ा,सुशील चैहान,अमन त्यागी,योगेश चैहान,आशुतोष शर्मा,शोभाराम प्रजापति,नरेश धीमान ,राजेश सैनी,अजीत चैधरी, डा.मधु सिंह, लव शर्मा,रीता चमोली,मनु रावत,रजनी वर्मा, प्रदीप पाल, निपेंद्र चैधरी, सचिन चैधरी आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment