Skip to main content

सनातन धर्म में पर्वो का विशेष महत्व- महंत आलोक गिरी

 


हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महंत दिगंबर आलोक गिरी महाराज के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी धाम, सिद्ध बली नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर  महंत आलोक गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में पर्वों का खास महत्व है। लोग पर्वों को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। पर्व समाजिक समरसता का प्रतीक है और यह लोगों को जोड़ने का कार्य करता है उन्होंने कहा सनातन धर्म की खासियत है कि इसमें प्रत्येक पर्व का एक विशेष महत्व होता है। प्रत्येक पर्व पर किसी देवी देवता का नाम जुड़ा होता है और उसकी आराधना की जाती है। मकर संक्रांति पर्व भगवान सूर्य नारायण की उत्तरायण होने का पर्व है। इसी दिन से भगवान सूर्य नारायण पृथ्वी के नजदीक आने लगते हैं और दिन बड़े होने लगते हैं। मान्यता है कि इस दिन से तिल तिल दिन बढ़ता है। मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का विशेष महत्व है। इसी मंदिर में सुबह पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों के लिए प्रसाद का शुभारंभ किया गया। उनका करो ना महामारी को ध्यान में रखते हुए निश्चित दूरी बनाकर भक्तों को प्रसाद दिया क्या। रानीपुर विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी प्रशांत राय ने भी मंदिर पहुंचकर महंत आलोक गिरी से आशीर्वाद ग्रहण किया और आम आदमी पार्टी की नीतियों पर विचार विमर्श किया। प्रशांत राय ने लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार, पार्षद मनोज परालिया, कमल प्रधान, नीरज वालिया, पंकज जोशी, विद्या शंकर सोनकर, कृष्ण लाल प्रजापति, राजेश धीमान वालिया, पंकज मिश्रा, संदीप प्रधान, ललित मोहन जोशी, शशि मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा नारायण पंडित,कामेश्वर यादव, धीरज वशिष्ठ, संजय कुमार, गौरव कुमार, धर्मेंद्र चैधरी, प्रमोद गिरी, स्वामी नीरज गिरी, कामेश्वर पुरी आदि उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।