Skip to main content

आप प्रत्याशी संजय सैनी ने व्यापारियों से की समर्थन की अपील


 हरिद्वार। हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने चंद्राचार्य चैक क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरन क्षेत्र के व्यापारियों ने संजय सैनी का स्वागत करते हुए उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। चंद्राचार्य चैक व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने कहा कि कोरोना काल के बाद से ही व्यापारी मंदी का सामना कर रहे हैं। व्यापार पूरी तरह ठप्प है। व्यापारियों की समस्याएं दूर हों, वर्षो से चली आ रही बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कोई भी सरकार दूर नहीं कर पायी है। व्यापारी कांग्रेस व भाजपा के अलावा तीसरा विकल्प तलाशने का मजबूर हैं। उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी दलों ने व्यापारियों को दरकिनार किया है। कोरोना काल में बार बार मांग करने के बावजूद सरकार ने व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी। जो भी दल व्यापारियों के हित की बात करेगा। व्यापारी उसका समर्थन करेंगे। व्यापारी राहुल अग्रवाल ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खराब है। पानी एवं पार्किंग जैसी मूल समस्याओं का निदान होना अति आवश्यक है। रात के अंधेरे में स्ट्रीट लाईट भी बंद पड़ी रहती है। इस और सभी दलों को ध्यान देना चाहिए। आप प्रत्याशी संजय सैनी ने व्यापारियों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से जो भी वादे करती है, उन्हें पूरा करती है। दिल्ली में जनता व व्यापारियों से किए गए सभी वादों को पार्टी ने पूरा किया है। उत्तराखण्ड की जनता से किए गए सभी वादों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने व्यापारियों की कोई मदद नहीं की। सरकार बनने पर व्यापारियों की सभी समस्याआंे का समाधान किया जाएगा। चंद्राचार्य चैक क्षेत्र में होने वाले जलभराव से व्यापारियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसे दूर किया जाएगा। स्वागत करने वालों मंें तरूण गुप्ता, सचिन गुप्ता, विमल मल्होत्रा, आर्यन, कुंदन रावत, गगन कुकरेजा, राॅकी सैनी, आनन्द, नितिन शर्मा, आकाश ओहरी, योगेश वाधवा, योगेश कुमार, बबलू, दीपक कश्यप सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।