हरिद्वार। निराला धाम आश्रम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव त्रिनेत्र धारी भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। जो श्रद्धालु भक्त आशा लेकर नागेश्वर महादेव के निमित्त आते हैं। भगवान आशुतोष उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भूपतवाला स्थित निराला धाम आश्रम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 41 दिवसीय विराट शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा महाराज द्वारा विश्व कल्याण के लिए प्रारंभ किए गए शिवशक्ति महायज्ञ से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है और प्राणियों में सद्भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा एक विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष थे। जिन्होंने सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया और गंगा तट से अनेकों सेवा प्रकल्प चलाकर राष्ट्र को मानव सेवा का संदेश दिया। समाज कल्याण में उनका अहम योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजमाता आशा भारती के कृपा पात्र शिष्य स्वामी नित्यानंद ने बताया कि पूज्य गुरुदेव राजमाता आशा भारती विश्व कल्याण के लिए प्रतिदिन पांच यज्ञ करती हैं और अपनी कठोर साधना के माध्यम से भक्तों के कल्याण के लिए 41 दिन नागेश्वर महादेव गद्दी पर आसन ग्रहण करती हैं। सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment