हरिद्वार। किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत अर्जी अपर जिला जज, स्पेशल पॉक्सो ऐक्ट न्यायधीश अंजली नौलियाल ने आरोपी युवक की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चन्द्र चैहान ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी छात्रा से सोशल मीडिया के माध्यम से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में शोषण करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के पिता ने 22 दिसंबर 2021 में बहादराबाद थाने में आरोपी युवक आयुष उर्फ अनुराग के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। वहीं, विशेष पॉक्सो कोर्ट ने अनैतिक दुराचार करने के मामले में आरोपी मुबारक पुत्र उस्मान गनी की जमानत अर्जी खारिज की है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment