Skip to main content

ट्रांसपोर्ट वेलफेयर के चुनाव में धांधली का आरोप,ट्रांसपोर्ट कल्याण समिति बनाने की घोषणा

 हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन दो फाड़


हरिद्वार। सिडकुल स्थित हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन में दो फाड़ हो गए हैं। एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने बैठक कर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हरिद्वार ट्रांसपोर्ट कल्याण समिति की बनाने की घोषणा की है। साथ ही दो जनवरी को संपन्न हुए एसोसिएशन के चुनाव निरस्त करने की मांग भी की है। शुक्रवार को चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान लगभग 200 सदस्यों ने अलग से हरिद्वार ट्रांसपोर्ट कल्याण समिति बनाने की घोषणा कर दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े प्रदीप सांगवान ने बताया कि चुनाव के लिए 7 सदस्य चुनाव समिति बनाई गई थी। जिसका अध्यक्ष सुरेश शर्मा को बनाया गया था। अध्यक्ष ने अपने भाई को जोकि एसोसिएशन का सदस्य भी नहीं है रातों-रात फर्जीवाड़ा करके उसको चुनाव में खड़ा कर जितवा दिया। चुनाव के बाद जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी सदस्यों को मिली तो सदस्यों ने इस पर अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नया संगठन सबको साथ लकर चलेगा और ट्रांसपोर्टरों के हित में कार्य करेगा। सचिव पद के प्रत्याशी राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अधिकतर सदस्य उनके साथ हैं और 2 जनवरी को हुए एसोसिएशन के चुनाव को निरस्त करने की मांग करते हैं। इस संदर्भ में रजिस्ट्रार को भी एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें चुनाव निरस्त करने की मांग की जाएगी। प्रवीन शर्मा ने बताया कि चुनाव में जानबूझकर धांधली की गयी है। नियमानुसार एसोसिएशन के सदस्य ही चुनाव में भाग ले सकते हैं। लेकिन चुनाव समिति ने नियमों को दरकिनार एसोसिएशन से बाहर के व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति दी। जोकि पूरी तरह गलत है। इसके अलावा मतदान में भी धांधली की गयी। इस सबकी शिकायत रजिस्ट्रार से की जाएगी। इस अवसर पर सुधीर जोशी, जसवीर कौशिक, जयदीप आर्य, उमेश चैधरी, विनोद चैधरी, देवेंद्र चैधरी, प्रवीण शर्मा, अशोक शर्मा, निहाल सिंह, नरेंद्र चहल, पवन चैधरी, संजीव बालियान, अशोक देशवाल, प्रमोद देशवाल, अमित कौशिक, विवेक जैन, राजेश जैन, महेंद्र, मंजीत, आशीष कहा, श्याम कुशवाह, राजेश सीराम, जैनेंद्र गिल, टोनी, पवन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुशील चैहान, डालूराम, रामचंद्र आदि सैकड़ों ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।