Skip to main content

प्रवासियों को अपनी जड़ो से जोड़ने का संकल्प लेकर दौड़ का आयोजन

 


हरिद्वार। नव वर्ष के अवसर पर उत्तरखण्ड के प्रवासियों और निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के संकल्प से साथ वरि0 पत्रकार एवं मुंबई की सुप्रसिद्ध कौथिक फाउंडेशन के संयोजक केशर सिंह बिष्ट देहरादून से हरिद्वार की 55 कि0मी0 की दौर पूरी करते हुए आज हरिद्वार पहंुचे। राजधानी देहरादून से आज सुबह प्रारंभ हुई दौड़ में शामिल होकर होकर दून के साइकिल्स्टि और धावकों ने उन्हें नगर की सीमा तक छोड़ कर हरिद्वार के लिये विदा किया। दोपहर बाद शांतिकुंज के पास हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करने पर पत्रकार त्रिलोक चन्द्र भट्ट श्री बिष्ट का अभिन्नदन कर उनके साथ दौड़ में शामिल हुए। वीआईआईपी घाट पहुंचने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, वरि0 पत्रकार रतनगणी डोभाल, दीपक नौटियाल, हिमांशु भट्ट, अमित कुमार आदि ने केशर सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। नये साल के पहले दिन 55 कि0मी0 की दौड़ पूरी करने वाले 55 वर्षीय श्री बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि ‘प्रवासी मीट’ के तहत उनकी कोशिश है कि प्रवासी और निवासी मिलकर उत्तराखण्ड को बेहतर बनाने के लिए साझा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बड़ी आबादी का बाहर निकल जाना बड़ा नुकशानदायक है। जो लोग राज्य से बाहर गये हैं वे बहुत कम लौटकर आये हैं, उनकी कनेक्टीविटी अपने प्रदेश से नहीं हो पायी। जबकि दूसरे प्रदेश में ऐसा नहीं है। प्रवासी अपने घर आते-जाते रहे हैं। श्री बिष्ट ने कहा कि पलायन के कारण उत्तराखण्ड की आबादी मे जो गैप आया है उसको उन लोगों ने भरा जिनका मकसद यहां के संसाधनों से केवल पैसा कमाना रहा। केशर सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड से निकलने के बाद हमारी बौद्धिक प्रापर्टी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर तो पहुंची है लेकिन उसका लाभ हमारे उत्तराखण्ड को नहीं मिला। यह बहुत बड़ा बौद्धिक और आर्थिक नुकसान है। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि बाहर गये लोगों और प्रतिभाओं को हम उनकी जड़ों से जोड़ें। श्री बिष्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड छोटा राज्य है जिसमें अपार संभावनाएं हैं लेकिन हमारे प्रवासी उन संभावनाओं को नहीं समझ पायें कि इस प्रदेश में आकर उनके लिए भी बहुत कुछ गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों का वापिस आना चाहिए और यहां की मूल धारा में शामिल होना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।