Skip to main content

वैष्णों देवी मंदिर हादसे पर अखाड़ा परिषद ने जताया दुख

श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करे वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ से हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख प्रकट किया है। प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में इस प्रकार की घटना का घटित होना बहुत ही दुखद है। श्राइन बोर्ड एवं स्थानीय सुरक्षा कर्मियों को ऐसी घटनाओं से सीख लेनी चाहिए और वहां की व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त दर्शन को जाते हैं। कोरोना काल में इतनी ज्यादा भीड़ का एकत्र होना और नियमों का पालन ना करा पाना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि प्रशासन को कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु भक्तों को दर्शन के लिए इजाजत देनी चाहिए। एक साथ हजारों श्रद्धालुओं का दर्शन करना किसी भी स्थान पर संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में ऐसी घटनाएं घटित होने की संभावनाएं रहती हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद इस घटना से बेहद दुखी है और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह से मांग की है कि पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और वैष्णो देवी मंदिर के अंदर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। जयराम आश्रम के पीठीधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने वैष्णों देवी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मां गंगा से दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जहां पूरे देश से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। जिससे इस तरह का हादसा दोबारा ना हो।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।