हरिद्वार। किशोरी से बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने, कई बार दुष्कर्म करने और पॉक्सो ऐक्ट के मामले में अपर जिला जज,पॉक्सो ऐक्ट न्यायधीश अंजली नौलियाल ने आरोपी युवक की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चन्द्र चैहान ने बताया कि 19 अक्टूबर 2021में बहादराबाद क्षेत्र के गांव में एक 17 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने पर भी किशोरी के कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित किशोरी के परिजनों आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का केस दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़ित किशोरी को बरामद किया था। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों व पुलिस को सारी आपबीती बताई थी। पीड़ित किशोरी की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने व पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी असलम उर्फ खतरा पुत्र इलियास निवासी ग्राम बड़ेडी राजपूताना बहादराबाद का चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला जजध्पॉक्सो ऐक्ट न्यायाधीश अंजली नौलियाल ने आरोपी असलम उर्फ खतरा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment