Skip to main content

प्रतिबंध के चलते हरकी पैड़ी पर मकर संक्रांति स्नान नही कर पाए श्रद्धालु

 हरिद्वार। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से प्रतिबंधित लगाए जाने की वजह से श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर मकर संक्रांति स्नान नहीं कर पाए। श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया था। सीमाओं को भी सील किया गया था। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सीमाओं से ही वापस लौटा दिया गया। स्नान को प्रतिबंधित किए जाने पर तीर्थ पुरोहितों व व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए। जबकि अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओ ने गंगा में डुबकी लगाकर भगवान भास्कर को गंगा जल से अध्र्य अर्पण किया और सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही खिचड़ी व तिल से बने पदार्थो का दान किया। मकर संक्रांति स्नान के विशेष पौराणिक महत्व के चलते प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से एहतियात बरतते हुए सरकार व प्रशासन ने स्नान को प्रतिबंधित करने का फैसला किया था। जिसके तहत सीमाओं को सील रखा गया और हरकी पैड़ी जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर व पुलिस बल तैनात किया गया था। जिससे श्रद्धालु हरकी पैड़ी नहीं पहुंच पाए। इसके लिए मेला क्षेत्र को जाने व सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोविड संक्रमण के चलते हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर मकर संक्रांति स्नान को प्रतिबंधित किया गया है। जिसके तहत हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर भीड़ इकठ्ठा ना हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। तीर्थ पुरोहित सिद्धार्थ चक्रपाणी ने बताया कि सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहा जाता है। स्नान पर प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सिद्धार्थ चक्रपाणी ने कहा कि प्रशासन की दोहरी नीति है। हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर स्नान प्रतिबंधित किया गया है। जबकि अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। प्रशासन को प्रतिबंध लगाना था तो पूरी तरह लगाना चाहिए था। या फिर कोविड गाइड लाईन के तहत स्नान की अनुमति देनी चाहिए थी। व्यापारी नेता संजय त्रिवाल ने कहा कि प्रशासन मनमर्जी कर रहा है। श्रद्धालुओं के केवल हरकी पैड़ी आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। व्यापारी तीन साल से मंदी का सामना कर रहे हैं। स्नान पर प्रतिबंध लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी इसका जवाब चुनाव में देंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।