Skip to main content

साथियों सहित कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन

 


हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल राठौर ने दो दर्जन साथियों सहित भाजपा का दामन लिया। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित  भाजपा चुनावी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि विशाल राठौर कांग्रेस की गलत नीतियों से आहत थे। कई वर्षों से कांग्रेस की सेवा में लगे हुए थे। विशाल राठौर टिकट की दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया जिसके चलते उनकी भावनाएं आहत हुए। भाजपा पार्टी में विशाल राठौर को पूरा सम्मान दिया जायेगा। भाजपा ही युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी कार्यकत्र्ताओं की उपेक्षा करती है जिसके चलते युवा वर्ग का कांग्रेस से लगातार मोह भंग हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. विशाल गर्ग ने कहा कि विशाल राठौर को कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिल रहा था। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व चटुकारों से घिरा हुआ है। पार्टी के प्रति ईमानदारी से काम करने वालों को कोई तवज्जो नहीं मिलती है। भाजपा पार्टी में कर्मठ, ईमानदार, कार्यकत्र्ताआंे को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उचित सम्मान भी दिया जाता है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विशाल राठौर ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पार्टी के कार्यकत्र्ताओं की उपेक्षा करता चला रहा है। टिकट की घोषणा में भी भेदभाव पूर्ण नीति अपनायी गयी। मेरा परिवार वर्षों से कांग्रेस की सेवा में लगा हुआ है लेकिन कुछ बड़े नेता टिकट वितरण को लेकर भी भेदभाव पूर्ण नीति को अपना रहे है। ऐसे कांग्रेस पार्टी को बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ेगा। सुभाष जैसल एवं विधायक प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विशाल राठौर एवं उनके साथियों को बधाई दी। भाजपा का दामन थामने वालों में शिवम यादव, मुकेश खारी, भुवनेश, नीरज पोखरियाल, अनुभव राठौर, अमन पंवार,साहिल बिष्ट,चैतन्य, दीपक, अमित, अभिनव, अजीत, सूरज, शिवम, आर्यन वालिया, विभव, देव, उद्धव, सोहन, विशू, शुभम, ऋषभ, अक्षय, संदीप, पवन कुमार, हिमांशु, नवीन,विपिन कुमार, तरूण कुमार, दीपक राजपूत,पंकज भट्ट, सोनू, लक्की रहे। इस दौरान विक्रम सिंह नाचीज, शिवम बन्धु, संजय त्रिवाल, बृजेश चैधरी,प्रदीप त्यागी, संजय अग्रवाल, सुभाष जैसल, अशोक अग्रवाल आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।