Skip to main content

सत्ता को समाज सेवा से जोड़कर विकास ही लक्ष्य: मदन कौशिक

 


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित स्वामी नारायण आश्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विकास के नाम पर भाजपा को भारी मतों से जिताने का आहवान किया। भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही है जो सत्ता को समाज सेवा से जोड़कर हर व्यक्ति के लिए काम करती आयी है। मदन कौशिक ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या अस्पताल निर्माण को लेकर थी जिसका समाधान हो गया है। पावन धाम के सामने संत बाहुल्य क्षेत्र में अस्पताल का निर्माण तेजी से चल रहा है। यही नहीं उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को दूरस्थ जगहों पर पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। इस कमी को दूर करने के लिए मोहनानंद आश्रम भीमगोडा में डिग्री कालेज का संचालन प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार समेत संत बाहुल्य क्षेत्र के विकास लिए वे हर समय तत्पर हैं। प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली गैर भाजपाई सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। उनकी गलत नीतियों की कीमत लोगों को चुकानी पड़ी। उन्हांेने अपील की कि 14 फरवरी को भाजपा को मत देकर भारी मतों से जिताएं। इस अवसर पर अपने संबोधन में नगर निगम हरिद्वार के उप नेता प्रतिपक्ष अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मदन कौशिक ने हरिद्वार के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। हरिद्वार की जनता पांचवीं बार मदन कौशिक को भारी मतों से जिताकर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज करेंगे। जिला महामंत्री विकास तिवारी और पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने नगर विधायक होने के बाद से क्षेत्र के हर व्यक्ति के दुख दर्द में शरीक होने की हर संभव कोशिश की है। हमें उन्हें भारी मतों से जिताने का काम करना है ताकि ये जीत नया इतिहास रच दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी तथा संचालन मंडल महामंत्री तरूण नैयर ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, दीपांशु विद्यार्थी, विशाल अग्रवाल, हंसराज आहुजा, सुखेन्द्र तेश्वर,राजेंद्र राजावत, सुंदर शर्मा, नीरज शर्मा, रवि चैहान, अर्चित चैहान,शिवकुमार सैनी,संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, अनिल प्रजापति,महेंद्र सैनी,राजा सैनी,संजय पाल, विजय पाल, दिनेश शर्मा,राघव चड्डा,गोपी सैनी, सुनील सैनी,विकल राठी,चंद्रा चैहान, हेमलता जोशी,रिया अरोड़ा, आशु आहूजा, मनोज पाल, भागीरथ प्रजापति, किरणपाल प्रजापति, मुकेश पुरी, दिनेश पांडेय, अंकुश भाटिया, चंद्रकांता भाटिया, चंद्रकांता पांडेय, मुकेश राणा, सुरेंद्र ठाकुर, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।