Skip to main content

डा.मीनू पाराशर को दुबई में मिला साहित्य गौरव पुरस्कार

 


हरिद्वार। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए हरिद्वार में जन्मी डा.मीनू पाराशर को साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्कृति युवा संस्था द्वारा हाल ही में भारतीय गौरव पुरस्कार हेतु विश्व के 28 प्रतिभागी चयनित किए गए जिनमें डॉ मीनू पाराशर का नाम भी सम्मिलित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने योगदान से देश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान नागरिकों को संस्कृति युवा संस्था द्वारा प्रति वर्ष भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह आयोजन दुबई के प्रसिद्ध अटलांटिस होटल, द पाम में 23 दिसम्बर को पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं अग्रज गणेशिया हमेशा से नवीन प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। लम्बे समय से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य करते हुए डा.मीनू पाराशर अनेक अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में अपनी रचनात्मक भूमिका निभा चुकी हैं। चाहे वह अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच से उत्तराखंड की महिमा का बखान चैपाइयों द्वारा करना हो या अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन संस्थान के द्वारा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर पर सृजन करना हो हर जगह मीनू की लेखनी निरंतर अग्रसरित होती रही है। शीघ्र ही साहित्योदय के मंच से जन रामायण का आयोजन किया जाने वाला है। जिसमें 108 प्रतिष्ठित रचनाकार अपनी लेखनी चलाकर राम का नाम जन जन में पंहुचाने वाले हैं। जिसका भव्य लोकार्पण राम जन्म भूमि अयोध्या में किया जाएगा। इसमें भगवान राम के जीवन के प्रत्येक पहलू को दर्शाया जाएगा। डा.मीनू एक हिंदी प्राध्यापिका एवं वक्ता के रूप में भी हिंदी भाषा से लम्बे समय से जुड़ी रही हैं। डा.मीनू पाराशर को दुबई में साहित्य गौरव पुरस्कार मिलने पर डा.राजेंद्र पाराशर, डा.अजय पाठक, डा.अनिल वर्मा, डा.संजय शाह, डा.विनीत अग्निहोत्री, डा.मंजू अग्निहोत्री, डा.नगेंद्र पाराशर, डा.संध्या शर्मा, डा.वीके राठौर, डा.नगेंद्र सिंह, डा.विशाल उपाध्याय, डा.मनोज भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध भाटी, समाजसेवी योगेश पांडे, एसएम जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. अशोक मित्र ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके बड़े भाई डा.राजेंद्र, पुष्पेद्र और डा.नागेंद्र एवं उनके पति  प्रवीण शर्मा ने उनकी सतत उपलब्धियों पर एवं साहित्य गौरव सम्मान मिलने पर उन्हें  बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डा.मीनू ने अपने स्व.पिता डा.बीएन पाराशर को सजल नेत्रों से नमन किया जो हरिद्वार में प्रतिष्ठा की प्रतिमूर्ति माने जाते हैं। उनकी माँ श्रीमती निर्मला पाराशर ने भी अपनी बेटी मीनू के प्रयासों की सराहना की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।