Skip to main content

अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में एक करोड़ से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार किया

 


हरिद्वार। आयुष मंत्रालय एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त प्रयास से मकर संक्रांति एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में एक करोड़ से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। आयुष मंत्रालय ने अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कई मंत्रालयों के सहयोग व प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के योग संस्थानों विशेषतः पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, गीता परिवार एवं हार्टफुलनेस संस्थान के लाखों योग साधकों ने 75 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण किया एवं उन्हें सूर्य-नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया। जिन्होंने शुक्रवार सुबह 7 बजे से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन भागीदारी करते हुए एक करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने 13 बार सूर्य-नमस्कार कर एक ही दिन में 10 करोड़ से अधिक सूर्य नमस्कार के अभ्यास करने का विश्व कीर्तिमान बनाया। आयुष मंत्रालय एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त प्रयास से मकर संक्रांति एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अनेक मंत्रालयों के सहयोग व प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के योग संस्थानों विशेषतः पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, गीता परिवार एवं हार्टफुलनेस संस्थान के लाखों योग साधकों ने 75 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण किया एवं उन्हें सूर्य-नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया। जिन्होंने प्रातः 7 बजे से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन भागीदारी करते हुए 1 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने 13 बार सूर्य-नमस्कार करके एक ही दिन में 10 करोड़ से अधिक सूर्य नमस्कार के अभ्यास करने का विश्व कीर्तिमान बनाया। इस महा अभियान का उद्घाटन ऑनलाइन केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं योगऋषि स्वामी रामदेव द्वारा 13 सूर्य नमस्कार का अभ्यास करके किया गया। इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर, श्री जग्गी वासुदेव, डॉ नागेंद्र, आचार्य बालकृष्ण हरिद्वार से, माता हँसा जयदेव मुंबई से, वैद्य राजेश कोटेजा आयुष सचिव दिल्ली, राष्ट्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन आदरणीय डॉ जयदीप आर्य जी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी से 20 फरवरी तक योगऋषि स्वामी रामदेव के नेतृृत्व में 75 करोड़ सूर्य-नमस्कार आयोजित करने का अभियान निरंतर चल रहा है। इस अवसर पर पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा ट्रैडिशनल आयुर्वेदिक मेडिसिन पर क्लिनिकल तथा एनिमल ट्रायल करने के बाद जो 100 रिसर्च एण्ड एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के रिसर्च अनुसंधान विश्व के प्रतिष्ठित साइंटिफिक जर्नल्स में रिसर्च पेपर के रूप में प्रकाशित हुए हैं उसकी एक संकलन पुस्तिका का भी अनावरण योगऋषि स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, साध्वी आचार्या देवप्रिया, डॉ. जयदीप आर्य, भाई राकेश, डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, स्वामी परमार्थ देव, साध्वी देवमयी आदि गणमान्यों द्वारा किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।