Skip to main content

कांग्रेस की सरकार बनने पर श्रमिक हितों की होगी पूरी सुरक्षा-उदित राज

 उत्तराखण्ड में सभी वर्ग अधिकारों के लिए आंदोलनरत है-राजबीर सिंह चैहान


हरिद्वार। कमल मिश्रा- रानीपुर विधानसभा के भेल उपनगरी क्षेत्र के सेक्टर 3 में स्थित भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक के कार्यालय पर शनिवार भेल के श्रमिक नेता व वरिष्ठ कांग्रेसी राजबीर सिंह चैहान के संयोजन में असंगठित कामगारो व श्रमिको के हितों के विषय को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व सांसद उदित राज एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप में युथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा उपस्थित हुए। खराब मौसम और भारी वर्षा के बावजूद सभा मे बड़ी संख्या में कामगार व क्षेत्र के वरिष्ठ नेतागण शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कामगारों की समस्यों को लेकर वर्तमान भाजपा सरकार की श्रमिक नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि एक ओर जहां केंद्र सरकार भेल जैसे महारत्न संस्थानों को बेच रही है वही निजी क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण को बढ़ा रही है। आज हमें भेल को बचाने के लिये,मजदूर हितो की रक्षा के लिये प्रदेश व देश मे इस मजदूर विरोधी सरकारों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। आज प्रदेश व देश मे बेरोजगारी,महंगाई चरम पर है देश का पढ़ा लिखा नौजवान दिशाहींन भटक रहा है। उन्होंने प्रदेश व देश मे सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा यदि कांग्रेस सरकार उत्तराखंड में बनती तो प्रदेश के कामगारों के हितों की पूर्ण रक्षा की जाएगी। राजबीर सिंह चैहान ने भेल के निजीकरण व रानीपुर विधानसभा में स्थित सिडकुल ओधोगिक क्षेत्र में कामगारों के शोषण की नीतियों की निंदा करते हुऐ इनके विरुद्ध मजदूर वर्ग के एक बड़े जन आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने कहा आज सिडकुल में कामगारों से संविदा पर 12-12 घंटे कार्य लेने के उपरांत भी उन्हें न्यूनतम वेतन नही दिया जा रहा है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों,दिहाड़ी मजदुरो,रिक्शा चालकों खोखा पटरी छोटे व्यपारियो के भविष्य की सुरक्षा हेतु योजनाए नही बनाई जा रही है। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के समुचित वेतन की मांग पर उनके नियमितीकरण की मांग पर कोई कार्य नही हो रहा है। प्रदेश में सभी वर्ग अपने अधिकारों को लेकर ,अपने शोषण को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन प्रदेश सरकार इनके समाधान की जगह इनके दमन पर उतारू है।पूर्व की कांग्रेस सरकार की मजदूर हितेषी नीतियों को बदला जा रहा है। उन्होंने लोगो से अपने बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का आह्वान उपस्थित जनता से किया। सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली, रोशन लॉल,सतीश दुबे,कैलाश प्रधान,चंद्रपाल सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सतीश सैनी, अमरदीप रोशन ,राजकुमार चैहान मुकुल राज ,विनेश सैनी ,श्याम कुमार धीमान ,संदीप चैहान, अमित सिंह ,एचपी राणा, आशुतोष चैहान, अमरीश कुमार, अश्विनी चैहान, मनोज यादव,अजय धीमान,विजेंद्र चैहान,योगेश कुमार,राकेश कुमार कपिल पुंडीर,हितेश कुमार,दिशांत चैहान, अरविंद कुमार, सरवन कुमार, अजय बाल्मीकि, बीके सिन्हा ,विकास चैहान,नीरज चैहान,रविंद्र कुमार,संजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।