Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाने की मांग


 हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के संयोजन में उत्तरी हरिद्वार में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पार्टी हाईकमान से पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की मांग की। इस संबंध में नितिन यादव यदुवंशी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को पत्र भी भेजा गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोधी दलों के कार्यकर्ता भी उनका सम्मान करते हैं। पालिका अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा शहर हित में किए गए कार्यो को आज भी जनता याद करती है। इसलिए पार्टी नेतृत्व को उन्हें ही हरिद्वार नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित करना चाहिए। पार्षद महावीर वशिष्ठ व तरुण व्यास ने कहा कि करोना काल मे सतपाल ब्रह्मचारी ने गरीब जरूरतंदों की सबसे अधिक मदद की। लोगों के बीच सतपाल ब्रह्मचारी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें ही इस बार हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी और कांग्रेस सेवादल शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी ने कहा कि यदि सतपाल ब्रह्मचारी को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया तो भारी मतों से जीत निश्चित है। बैठक मे तुषार कपिल, बलराज गालियान, हनी अग्रवाल, आशीष, गौरव पाल,रोहित नेगी, थानेश्वर शर्मा, एकलव्य गोस्वामी आशीष, काले भाई, रोहित नेगी, गौरव पाल, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष सागर  अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।