Skip to main content

मोती बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

 कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान-सतपाल ब्रहमचारी


हरिद्वार। बद्री बावला धर्मशाला में मोती बाजार व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी। शपथ ग्रहण समारोह में मेयर अनिता शर्मा एवं कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर सिखौला एवं संचालन सुयश अग्रवाल ने किया। नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, महामंत्री माधव बेदी, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सूरज प्रकाश गुप्ता, आशुतोष गोस्वामी, अनुराग अग्रवाल, राहुल वशिष्ठ, दर्पण चड्डा, अजय आहूजा, संगठन मंत्री आकाश बंसल, संयुक्त मंत्री नवीन अग्रवाल, प्रचार मंत्री संजय बंसल,सह कोषाध्यक्ष साहिल अरोड़ा, मंत्री सचिन गोयल, तुषार अरोड़ा, पुलकित कुकरेजा, अमित गुप्ता (अंशु) सदस्य, राघव सिंघल, आकाश सिखोला, अभिषेक जैन, आशु अरोड़ा, शुभम दीवान, ऋषभ रोहेला, विपुल सहगल, संजय कोठियाल, इंद्रजीत ठाकुर, अनमोल वर्मा, वैभव मेहता, शेंकी गुप्ता, लव आडवानी ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ ली। मुख्य अतिथि मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी वर्ग की समस्याओं को हल कराने के लिए संगठित होकर कार्य करते हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व्यापारियों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कहा कि मोती बाजार व्यापार मण्डल के पदाधिकारी लगन से कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कैलाश केशवानी, जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, संजीव नैय्यर, विजय शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पार्षद मंजू गर्ग, विजय शर्मा, शिव कुमार कश्यप, प्रदीप कालरा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।