Skip to main content

ज्ञान एवं वैराग्य की साक्षात प्रतिमूर्ति थे साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा है कि संतों का जीवन सदैव परोपकार को समर्पित रहता है और महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहती हंै। साकेतवासी जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज ज्ञान एवं वैराग्य की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए समर्पित किया। भारत के इतिहास में उनका नाम सदैव स्वर्णिम अक्षरों में व्याप्त रहेगा। भीमगोड़ा स्थित श्री जगन्नाथ धाम में साकेतवासी जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की तृतीय श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघु मुनि महाराज ने कहा कि साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज एक विद्वान और तपस्वी महापुरुष थे। जिन्होंने वैष्णव परंपराओं का जीवन पर्यंत निर्वहन करते हुए भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाया। समाज कल्याण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा बलराम दास हठयोगी एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज तो जीवन पर्यंत मानवता की सेवा हेतु समर्पित रहे। उन्होंने समाज से जात पात ऊंच नीच का भेदभाव मिटाकर समरसता का संदेश दिया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। महंत रघुवीर दास एवं महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा अनादि काल से भारत को महान बनाती है। साकेतवासी जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिनके आदर्शो को अपनाकर उनके कृपा पात्र शिष्य महंत अरुण दास एवं महंत लोकेश दास धर्म के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए महंत अरुणदास एवं महंत लोकेश दास महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव साकेतवासी जगतगुरु स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के अधूरे कार्यों को पूर्ण करना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है। संत एवं समाज सेवा करते हुए वह अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित करेंगे गंगा तट से उनके गुरु द्वारा जो सेवा प्रकल्प प्रारंभ किए गए थे। उनमें निरंतर बढ़ोतरी की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत प्रह्लाद दास, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत सूरज दास, स्वामी ऋषि रामकिशन, महंत जसविंदर सिंह, महंत निर्मल दास, स्वामी जगदीशानंद गिरी, स्वामी  चिदविलासानंद, स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत सुतीक्षण मुनि, राजमाता आशा भारती, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत जमुना दास, स्वामी गंगादास उदासीन, महंत श्याम प्रकाश, महंत रामकृष्ण दास, महंत कमल दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।