Skip to main content

स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने किया मतदान

 


हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में कई प्रमुख शख्सियतों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। योगगुरू स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कनखल स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान कर सभी से वोट करने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि देश हित में सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। हिजाब प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में हिजाब चुनावी मुद्दा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। वही आचार्य बालकृष्ण ने भी राष्ट्रहित में आमजन से मतदान करने की अपील की। हरिद्वार विधानसभा सीट से प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय स्थित बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में बीजेपी कंफर्ट जोन में मजबूत सरकार बनाने जा रही है। मदन कौशिक ने प्रदेश के सभी लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने भी अपने बूथ पर मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा सशक्त लोकतंत्र है और संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए, अच्छी योजनाओं के लिए अच्छे व्यक्ति का चयन होना चाहिए। संवैधानिक व्यवस्था को आदर देते हुए और अपने इसी धर्म को निभाने के लिए आज उन्होंने मतदान किया। हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने एसएमजेएन कालेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। आप की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।