Skip to main content

धर्म की बात करने वाली सरकार ने किया कुम्भ में कोविड जांच में घपला,पाच साल में दिये तीन मुख्यमंत्री-राहुल गाॅधी

कांग्रेस नेता राहुल गाॅधी भाजपा पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री को बताया जनता की आवाज नही सुनने वाला 21वीं सदी का राजा

कांग्रेस सरकार बनने पर चार धाम चार काम का किया वायदा

 

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21वीं सदी के राजा है,जिन्हे दूसरो की बात सुनना पसंद नही है,केवल अपनी बाते कहना अच्छा लगता है। धर्म की बात करने वाले भाजपा सरकार ने कुम्भ में कोविड जांच घोटाला करके भ्रष्टाचार को बढ़ाने तथा पांच साल में तीन-तीन मुख्यमंत्री देने का काम भाजपा ने किया। उन्होने लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का आहवान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी,जिसमें सभी की हिस्सेदारी और सुनवाई होगी। हरिद्वार में आयोजित चुनावी वर्चुअल रैली में पहुचे राहुल गाॅधी ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत के दो हिस्से कर दिए हैं। जिसमें एक अमीरों का और दूसरा गरीब, किसान और मजूदरों का भारत है। लेकिन कांग्रेस एक हिन्दुस्तान चाहती है, जिसमें सबको न्याय मिले। भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड के विकास कार्यो को ठप्प कर दिया। कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को ठप कर दिया है। चुनावी वादा करते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही चार लाख लोगों को बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। कहा कि एलपीजी सिलेंडर के दाम पांच रुपये से ज्यादा किसी भी हालत में नहीं बढ़ने दिए जाएंगे। शनिवार को हरिद्वार पहुचे राहुल गांधी वर्चुअल. रैली क.े जरिये कार्यकत्ताओं को संबोधित कर रहे थे।. उन्होने कहा कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तराखंड में ‘न्याय’ योजना भी चलाई जाएगी ताकि जरूरतमंदों को सालाना 40 हजार रुपयों की आर्थिक मदद की जा सके। राहुल गाॅधी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पीएम हुआ करते थे, लेकिन अब पीएम नहीं राजा हैं। राजा न सुनेगा न बात करेगा, सिर्फ अपना निर्णय लेगा। तीन कानूनों को रद्द कराने के लिए किसान पहाड़ की तरह खड़े रहे और एक कदम पीछे नहीं हटाया और एक इंच भी जमीन नहीं दी। हिन्दुस्तान की सरकार को किसानों ने सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह सच्चाई दिखानी जरूरी थी। किसान हमेशा देश को रास्ता दिखाता रहा है। आजादी की लड़ाई भी मजदूर-किसानों ने लड़ी, उद्योपतियों ने नहीं। राहुल ने कहा कि भाजपा के राज में दो हिन्दुस्तान बन गए हैं। एक अमीरों का हिन्दुस्तान है जो चार्टर्ड प्लेन में उड़ते हैं, फाइव स्टार होटल में रहते हैं, कानून तोड़ते हैं और जमीन कब्जाते हैं। देश के 40 फीसदी लोगों के बराबर पैसा इनके पास है। विश्व में ऐसी असमानता कहीं नहीं दिखती है। दूसरी ओर गरीब, मजदूर, किसान हैं जो बेरोजगारी, महंगाई की मार झेल रहे हैं और इनकी जमीनें कब्जाई जा रही हैं। राहुल ने साफ तौर पर कहा देश के लोगों को दो हिन्दुस्तान नहीं चाहिए। हमे ऐसा हिन्दुस्तान चाहिए जिनमें न्याय होता हो। उन्होंने किसान आंदोलन की बात दोहराते हुए कहा ठंड और कोविड के बीच किसान सड़कों पर पड़े थे, लेकिन राजा ने बात करने की कोई कोशिश नहीं की। वह मन की बात करते रहे। किसानों को अपने ऑफिस में बुलाते उनकी बात सुननी चाहिए थी। राहुल गाॅधी ने उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार आने पर चार धाम चार काम का नारा दोहराया। कहा सरकार बनने पर चार लाख युवाओं को रोजगार,500रूपये का सिलेण्डर,स्वास्थ्य सेवा आपके द्वारा तथा 5लाख लोगों को न्याय योजना के तहत 40हजार रूपये खाते में डालने का वायदा किया। इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,राज्य चुनाव प्रभारी देवेन्द्र यादव,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुदद्ीन,ममता राकेश,सतपाल ब्रहमचारी,राजवीर चैहान,अनुपमा रावत सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गाॅधी का धन्यवाद ज्ञापित किया। वाद में सायंकाल कांग्रेस सांसद गंगापूजन करने हरकी पैड़ी पहुचे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि सरकार कांग्रेस की बनेगी,खुन-पसीना आपका होगा,लेकिन सरकार में सबकी सुनी जायेगी,इसलिए इस समय मेहनत कर सरकार बनाने का कार्य करे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...