Skip to main content

सतपाल ब्रह्मचारी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

 


हरिद्वार। चुनाव प्रचार की गहमागहमी और मतदान संपन्न होने के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में सहयोग किया। चुनाव प्रचार और मतदान की रणनीति बनाने के साथ प्रत्येक स्तर पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का सहयोग उन्हें मिला उससे वे सभी के आभारी हैं। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर संघर्ष किया और मतदाताओं तक कांग्रेस की रीति नीति को पहुंचाने में कामयाब रहे। विपक्षी दल द्वारा उनके प्रचार में व्यवधान डालने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह ने उनके प्रयासों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से उन्हें प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिला। उन्हे पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के सार्थक परिणाम आएंगे। यदि वे निर्वाचित हुए तो धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप शहर का विकास किया जाएगा। युवा वर्ग को रोजगार प्रदान करने के साथ व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। शहर को नशा मुक्त रोजगार युक्त बनाना उनका संकल्प है। इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, नितिन तेश्वर, नीरव साहू, ठाकुर रतन सिंह, संदीप गौड़, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, एडवोकेट फुरकान अली, नईम कुरैशी, छम्मन पीरजी, अनीस पीरजी, रफी खान, सरफराज गौड़, गफ्फार सलमानी, पार्षद प्रतिनिधि शौकीन, संतोष चैहान, विमला पाण्डेय, संजय शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, विपिन पेवल, दीपक जखमोला, वीरेंद्र श्रमिक, नितिन यादव, आकाश भाटी, राजेश लखेड़ा, छम्मा ठेकेदार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।