Skip to main content

न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन के मनोज कुमार मण्डल बने अध्यक्ष,सचिन,सतपाल महामंत्री

 हरिद्वार। रेहड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) फुटपाथ के कारोबारी लघु व्यापारियों का सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में प्रथम न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन चंडी चैराहा, ललतारो पुल मार्ग स्थित प्रांगण में न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन आपसी सहमति से चुनाव संपन्न कराए। जिसमें अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल को मनोनीत किया। जबकि महामंत्री सचिन राजपूत और सतपाल ठाकुर को बनाया गया। लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि उपाध्यक्ष के पद पर सुमन गुप्ता, ओमप्रकाश कालियान, मोहनलाल, नईम सलमानी को मनोनीत किया गया। वीरेंद्र कुमार को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष जय सिंह बिष्ट को बनाया गया है। प्रचार मंत्री का पद अनीश कुमार गुप्ता को सौंपा गया। जबकि कार्यकारिणी के सदस्य श्याम कुमार, अनिल सैनी, सुशांत बंगाली, सुनीता चैहान, अशोक शर्मा, मंजू पाल, मनोज जाटव, श्याम जीत सोनू, हलदर रक्षपाल गौरव गुप्ता, नानक चंद, राजेंद्र पाल रहे। वहीं संरक्षक पद की जिम्मेदारी भूपेंद्र राजपूत, कैलाश चैधरी, प्रभात चैधरी को सौंपी गई। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने सभी पद अधिकारियों को शुभकामना देते हुए संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया। संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन 50 स्ट्रीट वेंडर्स की क्षमता का है जो कि सभी लघु व्यापारियों को समाहित कर बाजार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के उपरांत राज्य में नई सरकार स्थापित होने पर प्रस्तावित अन्य वेंडिंग जोन को विकसित किए जाने को लेकर संघर्ष जारी रहेंगे। चुनावी सभा में उपस्थित रहे लघु व्यापारियों में लाल चंद गुप्ता, विजय कुमार, भोला शंकर, विवेक कुमार, रामबहादुर, मुन्नी देवी, पुष्पा दास, नितिन चोपड़ा, सतीश, चंदन सिंह रावत, बलबीर गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सिंह पाल ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।