हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर चैहान ने सुभाष नगर क्षेत्र में घर घर जाकर कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे तथा साथ ही टिहरी विस्थापित कॉलोनी, सेक्टर 1, सेक्टर 4 में जनता के साथ बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर राजवीर चैहान ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के द्वारा जनता को जो परेशानी हुई है और भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई के कारण माताओं और बहनों की रसोई का जो बजट खराब हुआ है तथा साथ ही महंगाई के कारण जो हाल जनता का हुआ है एक गंभीर विषय है उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात महंगाई और जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा लेकिन यह तभी संभव है जब जनता कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करेगी। मुझे इस बार जनता पर पूरा भरोसा है क्योंकि क्षेत्र और प्रदेश जनता अब भाजपा के झूठे आश्वासनों से पक चुकी है। इसलिए जनता भी अब परिवर्तन चाहती है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment