Skip to main content

प्रमोद कुमार अध्यक्ष,श्याम कश्यप बने गुकाविवि शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के महामंत्री

 


हरिद्वार। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय हरिद्वार शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की आम सभा की बैठक प्रबंध अध्ययन संकाय के सभागार में यूनियन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुये अध्यक्ष प्रमोद कुमार व नवनिर्वाचित महामंत्री श्याम कुमार कश्यप ने सभी का आभार करते हुये नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रमिला देवी को वरिष्ट उपाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, प्रकाश चन्द्र तिवारी को वरिष्ठ उपमंत्री, रमेश चन्द्र को कोषाध्यक्ष, हेमंतसिंह नेगी को कार्यालय मंत्री, मरेन्द्र सिंह मलिक को संगठन मंत्री, वीरेंद्र बिष्ट को प्रचार मंत्री तथा कार्यकारिणी सदस्य में अजय कुमार, ओमवीर सिंह, अरविंद कुमार, मोहन सिंह, नरेश त्यागी, अनिरुद्ध यादव, तरुण कुमार, सत्यदेव राठी, अरुण कुमार, समीर राणा, सुरेन्द्र बनाए गएद्य इसके उपरांत शुक्रवार को नई कार्यकारिणी ने दैनिक यज्ञ में प्रतिभाग किया। प्रातः यज्ञ में कर्मचारियों को संबोधित करते हुये वेद विभाग के प्रो मनुदेव बंधु ने कहा कि मनुष्य शरीर चेतन जीवात्मा एवं जड़ पदार्थों से निर्मित युग्म को कह सकते हैं। जीवात्मा जन्म से पूर्व माता के गर्भ में आता है। मृत्यु पर्यन्त यह मनुष्य के शरीर में रहता है और मृत्यु के समय शरीर से निकल जाता है। शरीर से निकलने की प्रक्रिया ईश्वर से प्रेरित होती है। उन्होने कहा कि  पुनर्जन्म एक भारतीय सिद्धांत है जिसमें जीवात्मा के जन्म और मृत्यु के बाद पुनर्जन्म की मान्यता को स्थापित किया गया है। विश्व के सब से प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद से लेकर वेद, दर्शनशास्त्र, पुराण, गीता, योग आदि ग्रंथों में पूर्वजन्म की मान्यता का प्रतिपादन किया गया है। इस सिद्धांत के अनुसार शरीर का मृत्यु ही जीवन का अंत नहीं है परंतु जन्म जन्मांतर की श्रृंखला है। ऋग्वेद वैदिक साहित्य के सभी कार्यों में सबसे पुराना और महत्वपूर्ण है। इसमे उल्लेख है की चगे भगवान बी मर जाए दुनिया मरने वाली नही है इस अवसर पर प्रो सत्यदेव निगमालंकार, प्रो राकेश कुमार, डॉ श्वेतांक आर्य, डॉ अरुण कुमार, डॉ भगवान दास, डॉ बबलू, डॉ विपिन बलियान, डॉ विक्रम चैधरी, डॉ नवीन पंत, डॉ तरंजीत सिंह भसीन, शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, महामंत्री श्याम कुमार कश्यप, बिजेन्द्र सिंह,दीपक वर्मा,हेमंत सिंह नेगी,नरेंद्र मलिक,रमेश चन्द्र, प्रकाश तिवारी,ओमवीर,सत्यदेव राठी,हेमंत पाल,किरणपाल, विकास कुमार,अभिषेक भट्ट,नारायण नेगी,मोहन सिंह,अनिरुद्ध यादव अनिल कुमार, यशपाल सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।