Skip to main content

आप प्रत्याशी का जनसम्पर्क लोगों से मांगा समर्थन,दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

 

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत राय ने कहा कि भाजपा विधायक के खिलाफ क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लगातार 10 साल विधायक होते हुए भी क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित नई कालोनियों में पानी निकासी समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। सीवर की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़कों का हाल बेहाल है। इसके चलते जनता का भाजपा विधायक से मोहभंग हो गया है। विकास के लिए जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। आम आदमी पार्टी जनता को भरोसा दिलाना चाहती है कि उनके समर्थन से जीत हासिल होने पर क्षेत्र का समुचित विकास प्राथमिकता से किया जाएगा। गौरतलब है कि जनसंपर्क अभियान में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत राय ने सोनिया बस्ती, औरंगाबाद, राजा गार्डन, पांवधोई, रामधाम कालोनी में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और आम आदमी की सरकार चुने जाने पर प्राथमिकता अवतार पर निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर प्रशांत राय ने कहा कि भाजपा का विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों का भ्रमण किया जिसमें पाया गया कि क्षेत्र के विकास के लिए लोग तरस रहे हैं। बार बार विधायक से गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्य नहीं किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में स्थानीय विधायक के खिलाफ भारी नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय भाजपा विधायक को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर जनता का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा के लोग जनता को झूठे प्रलोभन देकर बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।