हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्रान्गर्त एक डेयरी पर कार्यरत युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मानसिक तनाव में होने के चलते आत्महत्या करने की बात निकलकर आ रही है। थाना श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चैहान के अनुसार मृतक की पहचान विपिन पुत्र रामकुमार, निवासी मीरपुर जिला औरेया उत्तर प्रदेश हाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर के रूप में हुई। मृतक एक डेयरी में कार्यरत था और गुरुवार सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सामने आया कि मृतक किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था। परिजनों को सूचना दे दी गई है, मृतक के परिजन यहां पहुंच रहे है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment