हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बने जा रही है। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की नाराजगी होने से इनकार करते हुए सभी लोगों से अपनी बात को पार्टी फोरम पर रखने की बात कही है। बाद में सीएम जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद के हरिहर आश्रम पहुचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार ने सभी जगहों पर मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प लिया है वह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है यहां पर मेडिकल कॉलेज का काम हरिद्वार में प्रारंभ हो गया है निर्माणाधीन है तेजी से काम चल रहा है इसमें किसी भी प्रकार की कोई रुकावट ना हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड की जनता हमारे भाव को जानती है और हम आशा करते हैं कि इस बार प्रचंड बहुमत की सरकार भाजपा की बन रही है। बाकी 10 मार्च को सबको पता लग जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कोई हार नहीं माना है हम लोग सभी जगह जीत रहे हम हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी जगह बहुत अच्छा कार्य किया है। जिस तरह से मतदान हुआ है जिस तरह से लोगों ने उत्साह दिखाया है पुनः भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होने गुटबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमने सभी से कहा है कि जिसको भी जो भी बात करनी है पार्टी फोरम पर बात करेंगे। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 खत्म होने के बाद से भाजपा में भितरघात को लेकर विधायक और भाजपा के प्रत्याशी चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं पर ही भितरघात का आरोप लगा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी की कोई भी शिकायत है तो वह पार्टी फोरम पर आकर अपनी बात रखें। कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और पार्टी के लिए कार्य करते रहते हैं। चुनाव के दौरान भी चुनावी प्रचार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य किया था।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment