हरिद्वार। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने पंडित गौरव कौशिक को युवा कांग्रेस का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। मनोयन पत्र जारी करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए गौरव कौशिक को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। प्रदेश संयोजक के रूप में गौरव कौशिक संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश संयोजक मनोनीत किए जाने पर हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में रोहित नेगी, आकाश भाटी, समर्थ अग्रवाल, सचिन शर्मा, आकाश शर्मा, अंकुर शर्मा, रोहन शर्मा, रिंकू भारद्वाज आदि कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में पंडित गौरव कौशिक का स्वागत किया। गौरव कौशिक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में हमेशा सम्मान किया जाता है। गौरव कौशिक को युवा कांग्रेस प्रदेश संयोजक बनाए जाने कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंडित गौरव कौशिक ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है। युवा कांग्रेस ने हमेशा युवाओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है। जिससे युवा वर्ग में कांग्रेस की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। पंडित गौरव कौशिक ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस ने अहम भूमिका निभायी है। युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत व संघर्ष की बदौलत कांग्रेस जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment