हरिद्वार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सपा नेता अहमद हसन के निधन पर शौक व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन सौम्य व्यक्तित्व के धनी और बेहद मिलनसार थे। उन्होंने हमेशा सभी को सम्मान दिया और सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य किया। महंत शुभम गिरी ने कहा कि समाजवादी नीतियों को लेकर हमेशा लोगों के लिए कल्याण के लिए कार्य करने वाले अहमद हसन को हमेशा याद रखा जाएगा। पार्टी को मजबूत बनाने के साथ गरीब, मजदूर, किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा ही कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे। सपा नेता कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि पुलिस मे वरिष्ठ अधिकारी रहे अहमद हसन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनका निधन पार्टी के लिए भारी क्षति है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment