Skip to main content

विश्व में स्थिरता के लिए यूक्रेन संकट का शीघ्र समाधान आवश्यक


 हरिद्वार। डाॅ0 मनोज कुमार सोही-यूक्रेन संकट पर एस.एम.जे.एन.(पी.जी.) काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यूक्रेन संकट भारत के मूलभूत राष्ट्रीय हितों को प्रभावित करेगा इसलिए शीघ्र ही इसका समाधान किया जाना आवश्यक है। इस विषय में विभिन्न बौद्धिक एवं आर्थिक संगठनों के विचार अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। डा.बत्रा ने भारत सरकार से आग्रह किया कि  अपने राष्ट्रहितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों को अंजाम दें। डॉ बत्रा ने आगे कहा कि रूस दुनिया में कच्चे तेल एवं गैस का प्रमुख निर्यातक है अगर पश्चिमी देश रूसी निर्यात पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाते हैं, तो इससे ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि हो सकती है। विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, ईंधन आधारित वस्तुओं के रूसी निर्यात में 50 फीसदी से अधिक निर्भरता है। रूस-यूक्रेन संकट के कारण ना केवल ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी बल्कि इसका असर दूसरे कई अन्य उत्पादों पर भी पड़ेगा। रूस दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण गेहूं उत्पादक देशों में से भी एक है। युद्ध के कारण खाद्य पदार्थ भी महंगे हो जाएगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा.संजय माहेश्वरी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उत्पन्न हुई शीत युद्ध की राजनीति और सोवियत संघ के विघटन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते कहा कि ऐतिहासिक अन्याय को पुनः आधार बनाकर रुस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किया गया है। यह स्थिति अत्यन्त विचारणीय है। जिससे भारत के हितों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध स्थानीय से अन्तर्राष्ट्रीय न बने इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष विनय थपलियाल ने कहा कि रुसी लोगों के राष्ट्रीय चरित्र के बारे में कहा जाता है कि वे राष्ट्रीय अपमान आसानी से भूलते नहीं और 1991 के बाद नाटो के पूर्व में प्रसार को रोकने का जो आश्वासन अमेरिका द्वारा दिया गया था। उसके उल्लंघन होने के कारण पुतिन ने इस प्रकार की प्रतिक्रिया दी है। यद्यपि युद्ध को न्याय संगत नहीं ठहराया जा सकता तथा दोनों पक्षों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आपसी वार्ता के आधार पर विवाद का समाधान करना चाहिए। समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा.जगदीश चन्द्र आर्य ने कहा कि लगभग बीस हजार भारतीय छात्र-छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने के कारण भारत के राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा भारत सरकार को उनकी यूक्रेन से सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आर्थिक प्रतिबन्धों का रुसी समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जोकि रुस को अधिक से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था में अलग थलग कर सकता है। वैभव बत्रा और दिव्यांश शर्मा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय विवाद का समाधान युद्ध के बजाए बातचीत की प्रक्रिया से निकाला जाना चाहिए एवं यही अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति को बनाये रखने का मूलभूत सिद्धान्त है। विचार गोष्ठी में मुख्य रुप से डा.मनमोहन गुप्ता, डा.सुषमा नयाल, डा.अमिता श्रीवास्तव, श्रीमती रिंकल गोयल, डा.सरोज शर्मा, डा.आशा शर्मा, डा.विनीता चैहान,डा.मोना शर्मा,डा.रेनू सिंह,अन्तिमा त्यागी, मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।