Skip to main content

कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो में पांच खिलाड़ियों ने जीती ब्लैक बेल्ट


 हरिद्वार। अशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस उत्तराखण्ड की और से शिवालिक नगर फेज तीन कम्यूनिटी सेन्टर में आयोजित कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो में खिलाड़ियों ने अपराधियों से किस प्रकार स्वंय की व दूसरों की रक्षा की जा सकती है। इसका प्रदर्शन किया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने किक से मार्बल, मटका, लकड़ी का फट्टा आदि तोड़ने का भी शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उन्हें ब्लैक, ओरेंज, ग्रीन, ब्राउन, रेड एवं येलो बेल्ट, प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार प्रदान किए गए। पुलिस लाईन के आरआई जितेंद्र जोशी, अशीहारा इंडिया चीफ पंकज कुमार साहनी, उत्तराखण्ड चीफ अमित कुमार चैधरी, नवीन शर्मा, श्वेता यादव व अंशुरानी ने खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया। अशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस के उत्तराखण्ड चीफ अमित कुमार चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों संदीप पाठक, यश पाठक, विपना, अवनि इंसा व कुलश्रेष्ठ ने ब्लैक बेल्ट, आदित्य कुमार, अनुश्रुत, गौरव सैनी, हर्षित सिंह, अभिनव कुमार अदित्री गोयल, अभिराज सोनवणे, हर्षित कुमार ने रेड बेल्ट, दिविशा सिंह, अर्थव गुप्ता, आरूषि पुंडीर, सूरज शर्मा, विनेक, हिमांशु झा, आरूष राजवंश, शौर्यकांत झा ने ब्राउन बेल्ट, तनिष्क पाली, अवनि बिष्ट, अंशिका नेगी, समृद्धि चैहान, अभ्यूदय, दक्ष यादव ने ब्लू बेल्ट,ऋषभ,अनिकेत कुमार,देव चैधरी, ऋतिक सिंह ने ग्रीन बेल्ट, शगुन, आराध्या,प्रिंस कुमार,माधव शर्मा,विवेक कुमार, अभिमन्यू पाली, अंशिका पंुडीर, कृतिका, प्रतीक, मायंक, ऋतिक पाली, श्रेष्ठ चतुर्वेदी, रणवीर, रणविजय, अथर्व ने आॅरेंज बेल्ट, आराध्या, विहान मित्तल, विहार ओलि, अक्षत, अवनि, प्रबल, ओम, रूद्राक्ष, आरव, अदिति, चैतन्य,चेरी चैधरी,चंदा कुमार व दिव्यांश ने येलो बेल्ट जीती। अमित कुमार चैधरी ने बताया कि डेमांेस्ट्रेशन में सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी कलीम अमहद,निहाल शर्मा, लक्ष्य वर्दान,ऋषभ चैहान,प्रगति सिंह,दिनेश,संजय, हेमंत, अमरीक बेहरा, टीम मैनेजर जय प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा आदि भी मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।