Skip to main content

नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दोनों गुट हुए एक

 


हरिद्वार। देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड में भी पत्रकारों की सबसे बड़ी इकाई के रूप में स्थापित हो चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व संस्था से अलग हुए सदस्यों ने भी दोबारा यूनियन में विश्वास जताते हुए विलय करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड में भी संस्था ट्रेड यूनियन के रूप में पंजीकरण हो गया है। इसके पूर्व उत्तराखंड इकाई राष्ट्रीय इकाई के सर्टिफिकेशन के साथ कार्य कर रही थी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड में करीब 300 पत्रकार सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में यूनियन की दोनों इकाईयों का विलय भी हो गया है। रानीपुर मोड़ स्थित होटल जगत इन में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिसंबर माह में यूनियन का ट्रेड यूनियन में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसके लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि यूनियन का रजिस्ट्रेशन होने के उपरांत अलग हो चुके सदस्यों ने भी यूनियन में ही अपनी आस्था जताते हुए विलय करने का निर्णय किया। सभी मिलकर यूनियन की मजबूती के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि दोनों गुटों के विलय के उपरांत सभी सदस्य मिलकर यूनियन को मजबूती के साथ आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि एनयूजे (आई) सदैव पत्रकारों के हित में संघर्ष करती चली आ रही है। इसके चलते पत्रकारों का एनयूजे (आई) में विश्वास कायम है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, काशीराम सैनी, कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जोशी, डा.जफर सैफी, मनोज लोहिनी, प्रमोद बामेठा, जयपाल सिंह, मुदित अग्रवाल, अश्वनी अरोड़ा,अमित कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, उल्लेख न्यूज के मुख्य संपादक निशांत चैधरी, संतोष कुमार शामिल रहें। वहीं सुनील दत्त पांडे, विजेंद्र हर्ष, रविंद्र नाथ कौशिक, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, धर्मेंद्र चैधरी, गुलशन नैय्यर, सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल वर्मा, सुनील पाल सहित अन्य सदस्यों का यूनियन में शामिल होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।