Skip to main content

’आरएसएस प्रान्त प्रचारक ने किया ऋषिकुल विद्यापीठ में पौधारोपण’

 


हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्ववीर सिंह ने ऋषिकुल विद्यापीठ में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रान्त प्रचारक युद्ववीर सिंह ने स्वयंसेवको को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि अब ठंड धीरे धीरे कम हो रही है। बसन्त आने वाला है। प्रकृति भी अपने को पुनः सृजित करेगी। पेड़-पौधों पर पुराने पत्ते झड़ कर नए पत्ते आएंगे,पौधों में नए फूल खिलेंगे। यह समय प्रकृति के अनुसार बेहद अनुकूल होता है।इसलिए सभी स्वयंसेवको को मिलकर पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नगर के स्वयंसेवको द्वारा पौधारोपण कर संरक्षण का बीड़ा उठाया था, वह अपने प्रयास से निरन्तर आगे बढ़ रहे है। इसी तरह सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करना चाहिए। आरएसएस के नगर सघचालक डा.यतीन्द्र नाग्यान ने कहा कि सभी के सहयोग से पिछले वर्ष बैरागी कैंप-दक्षदीप आदि क्षेत्र में डेढ़ हजार से अधिक पीपल के वृक्ष लगाए गए। जिनमें समय≤ पर खाद पानी की चिंता स्वयंसेवकों द्वारा की जाती रही। परिणाम स्वरूप आज बैरागी कैंप से दक्ष दीप तक सैकड़ों की तादाद में वृक्ष 5 से 6 फीट के हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में निरंतर पेड़ों के संरक्षण व संवर्धन के लिए योजना से कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण प्रेमी डा.योगेश पांडे ने बताया कि ऋषिकुल विद्यापीठ में पिछले कई वर्षों से विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से ऋषिकुल विद्यापीठ में पौधारोपण का कार्य निरंतर चलता रहता है। जो समाज के लिए प्रेरणादाई है। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक चिरंजीवी,जिला प्रचारक अमित कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजय शाह, नगर प्रचारक रमेश मुखर्जी, अमित त्यागी, उमेश मिश्रा, अनिल भारतीय, नवीन पंत, हर्षित त्रिपाठी, विशाल, ऋषभ, राजेंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।