हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं संघ ने बैठक कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता न मिलने पर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि जनपद हरद्विार ने कोविड महामारी में सभी अधिकारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियोंऔर संविदाध्ठेकाप्रथा के सफाई कर्मियों के द्वारा कोरोना रोगियों की सेवा की। लेकिन कर्मचारियों को आज तक भी प्रोहत्साहन भत्ता नहीं दिया गया। बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया कि जब अधिकारियों के लिए भुगतान की व्यवस्था कर दी गई तो उसी के साथ कर्मचारियों की व्यवस्था भी करनी चाहिए थी। इस तरह तो आपस मे वैमनस्यता को बढ़ावा मिलेगा इसलिए जल्द से जल्द कर्मचारियों को भी प्रोहत्साहन भत्ता के आदेश किए जाने चाहिए जिससे कि कर्मचारियों और अधिकारियों में कोई भी वाद विवाद न हो और कर्मचारियों के मन में भी हीनभावना न आए। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह जिला मंत्री राकेश भंवर जिला ऑडिटर शीशपाल कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर शीघ्र ही प्रोहत्साहन भत्ता के आदेश नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायत्वि कार्यालयाध्यक्ष का होगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर ने कहा कि कर्मचारियों की पीड़ा और मनोदशा को देखते हुए प्रदेश संगठन के द्वारा महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से अनुरोध किया गया है किंतु आज कुछ नहीं मिला। जल्द प्रोत्साहन राशि न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment