Skip to main content

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का दौरा आज,सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात

एक हजार लोगों के साथ होगी वर्चुअल रैली,करंेंगे गंगा पूजन

 हरिद्वार। शनिवार को चुनावी रैली के लिए हरिद्वार आ रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चाक चैबंद किए गए हैं। शुक्रवार को पैरामिलिट्री फोर्स ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे मैदान के चप्पे-चप्पे को खंगालने में दिनभर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड टीम जुटी रही। कुमाऊं रेंज से हवाई मार्ग से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बाया सड़क मार्ग से पूर्व अध्यक्ष का काफिला सीधे कार्यक्रम स्थल नेहरू युवा केंद्र पहुंचेगा। यहां से राहुल गांधी सीधे हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना करने के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को पूरे दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। शुक्रवार को दिल्ली से पूर्व अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर में डेरा डाल लिया है। पैरामिलिट्री फोर्स ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ साथ बम निरोधक दस्ते ने पूरे मैदान का चप्पा चप्पा खंगाला। कार्यक्रम स्थल पर सघन चेकिंग के बाद ही एंट्री मिल सकेगी। राहुल गांधी पांच फरवरी को शाम चार बजे नेहरू युवा केंद्र परिसर में चार बजे एक वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में कांग्रेस की ओर से शामिल होने वाले चुनिंदा एक हजार नेताओं को पास जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों के लिए भी पास की व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल में आने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह बना हुआ है। जनसभा स्थल पर 11 प्रत्याशियों के अलावा प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल रहेंगे। जनसभा स्थल में 11 विधान सभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों को ही पास जारी किया जा रहा। कार्यक्रम स्थल पर जब पूर्व अध्यक्ष का काफिला पहुंचेगा तब कुछ मिनटों के लिए यातायात रोका जाएगा, जब तक वह कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे तब तक यातायात सामान्य रहेगा। जब वह हरकी पैड़ी के लिए रवाना होंगे तब चंद मिनट के लिए यातायात फिर से रोका जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चैकसी बरती जा रही है। है। एसपीजी अधिकारियों ने जनसभा स्थल का मौका मुआयना किया। जहां एक हजार पदाधिकारी शामिल होंगे। मंच की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। राहुल के साथ बड़े नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रभारी देवेंद्र यादव, राजेश धर्माणी आदि शामिल होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।