Skip to main content

ज्ञान, भक्ति और शांति का महान ग्रंथ है श्रीमद्भागवत-राजगुरू स्वामी संतोषानंद

 


हरिद्वार। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि श्रीमद्भागवत ज्ञान भक्ति और शांति का एक महान ग्रंथ है। जिससे सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य जागृत हो जाता है और व्यक्ति के सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं। मन की शुद्धि के लिए इससे बढ़कर कोई और पुराण नहीं है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का महत्व समझाते हुए राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से प्रभु श्री हरि भक्तों के हृदय में आ बसते हैं। कथा को सुनने से भक्तों के अंदर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति एक अटूट विश्वास जागृत होता है और कथा की सार्थकता तब ही सिद्ध होती है। जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहारिक रूप से धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से संशय दूर होता है। शांति और मुक्ति प्राप्त होती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण भागवत कथा श्रवण करने की आवश्यकता है। राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का अलौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कलयुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। क्योंकि भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत मोक्षदायिनी है। सभी भक्तों को अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर कथा सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलयुग में भागवत साक्षात श्री हरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण करने मात्र से करोड़ों पुण्य का फल प्राप्त हो जाता है और दुर्लभ मानव को ही इस कथा के श्रवण का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, आरके पाण्डेय,सतीश पाराशर, आत्माराम पाठक,इन्जीनियर निरंजन सिंह,दिलीप सिंह भदौरिया,हरिमोहन शर्मा गुरु, राम लखन शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, आचार्य संतराम भट्ट, जगद्गुरु आनंदेश्वर महाराज, रामकुमार शर्मा, प्रदीप सिंह, रविन्द्र भट्ट, दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।